रजनीश कुमार मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : इस समय.देश के उपर बड़ा संकट मंडरा रहां हैं।जिसे देखते हुए व देश के अवाम के लिय भारत सरकार 21दिन का देश लाक डाउन किया हैं ।
इस संकट से देश की जनता बची रहें। वहीं दिहाड़ी व मजदूरी कर अपने परिवार का रोजी रोटी चलाने वाले लोगों के सामने संकट उत्तपन  हो गया हैं ।ऐसे लोगो के लिए इस समय गाजीपुर जिले की पुलिस किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं,जो लगातार जरूरतमंदो की मदद कर रहें हैं।
उल्लेखनीय हैं की बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र अपने थाने क्षेत्र मे जरूरतमंदो तक लगातार खाद्य सामग्री वितरण कर रहें रविवार को बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने विकास खंण्ड बाराचवर के बाकी खुर्द गावं में बासफोर बस्ती मे भुखे सो रहें । परिवारो को खाने पिने का उचित व्यवस्था किया, व साथ मे खाद्य सामग्री भी वितरण किया।

अब तक चार गावों मे कर चुके हैंं खाद्य सामग्री वितरण
थाने के प्रभारी संजय मिश्र ने बताया की थाने क्षेत्र करीब 104 गांव आते हैं।अब तक चार गावों में भुखे सो रहें लोगो तक खाद्य सामग्री वितरण हो चुका हैं ।थाने के प्रभारी ने बताया की कीसी कीसी गांव  के लोगो के सहयोग से भी खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहां हैं।श्री मिश्रा ने बताया की हमारे थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा चंदा इक्ठ्ठा कर के जरुरत मदो तक खाने पिने व राशन सामाग्री पहुचाया जा रहां हैं।थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया की क्षेत्र में भ्रमण के दौरान थाने क्षेत्र के किसी भी गाव से सरकारी नम्बर पर फोन आता हैं की कुछ दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग भुखे सो रहें हैं।तुरंत अपने पुलिस टीम के साथ उन तक खाद्य सामग्री की व्यवस्था करवाता हुं। वहीं बाकी खुर्द के कुछ जरूरतमंदो ने बताया की हम लोग राशन न होने के वजह से भुखे सो रहें थें। इसकी जानकारी जैसे ही साहब को हुई इन्होंने हम लोगो के लिए राशन का प्रबंधन किया।

 वही बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह भी नेक कार्य करते हुंए नजर आये ।जिनके साथ पुलिस की पुरी टीम जिसमे सुधीर शुक्ला अवधेश राणा दिवाकर सिंह महिला आरक्षी अनुस्का सिंह,स्याम जी ,आलोक आदि लोग मौजूद रहे।