
रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र व पुरी पुलिस टीम.द्वारा विकास खंण्ड बाराचवर के भूपतीपुर ग्राम सभा मे जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण किया गया ।
गाजीपुर के बरेसर पुलिस द्वारा इससे पहले भी जरुरतमंदो को खाने पीने के साथ राशन भी वितरण किया जा चुकां हैं।
उल्लेखनीय हैं की इस समय.देश के उपर कोरोना नामक संकट उत्पन्न हुआं हैं,जिससे निपटने के लिए भारत सरकार पुरे देश मे लॉक डाउन घोषित कर रखा है।ताकी देश की अवाम इस महामारी से बची रहें।
इस वजह से कामगारो के पास इस समय कोई काम उपल्बध न होने के चलते रोजीरोटी के लिए संकट उत्पन्न हो गया हैं।जिसके वजह से देश की कई संस्थाओं के साथ साथ पुलिस भी जरुरतमंदो तक खाद्य सामग्री वितरण कर रहीं हैं। ताकी कोई भी इंसान इस संकट की घड़ी मे भुखा ना रहें।
इस संकट के समय गाजीपुर जिले की बरेसर पुलिस लागातार जरुरतमंदो तक खाद्य सामग्री वितरण कर भुखे लोगों के लिए फरिश्ता साबित हो रहीं हैं।
बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र से पुछने पर बताया की इस समय दिहाड़ी मजदूरी करने वालो के पास लॉक डाउन के वजह से कोइ काम नहीं हैं।इसमे ऐसे भी लोग हैं।जो रोज काम कर अपने पुरे परिवार का पेट भरते हैं।लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास.भोजन के लिए राशन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे परिवारो के लिए हमारी टीम हमेशा तैयार रहती हैं।श्री मिश्र ने बताया की जब भी कोइ सुचना देता हैं।वहां खाद्य सामग्री उपल्बध करवा देता हुं.।उन्होंने ने कहां की ये पुण्य कार्य जब तक लॉक डाउन रहेंगा तब तक करता रहुंगा।उन्होंने कहां की क्षेत्र के कुछ सम्मानित लोग भी इस कार्य मे मदद कर रहें है।इस मौके पर टीम के सभी सदस्य सुधीर शुक्ला , अवधेश राणा , दिवाकर ,बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ,श्याम जी,आलोक ,मुन्ना समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
