रजनीश कुमार मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी करने वाले मजदूरों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। क्योंकि ऐसे मजदूर जो रोज तीन-चार सौ कमाकर अपने परिवार का रोजी रोटी चलाते हैं। इस आपदा में इनको घरों मे कैद रहना पड़ रहां है। इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ ऐसे अधिकारी इन दिहाड़ी मजदूरों के लिए किसी देव दूत से कम नहीं हैं। आप ने पुलिस को गुंडे- बदमाशों के पिछे भागते हुए देखा हैं। इन्हीं पुलिस वालों में कुछ ऐसे फरिश्ते भी हैं। जो इस बिकट परिस्थिति में देवदूत का रूप लेकर आयें हैं।
ऐसे ही एक पुलिस अधिकारी हैं । गाजीपुर जिले के बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र और उनकी पुलिस टीम ने जो बाराचवर विकास खण्ड के सागापाली मुसहर बस्ती में जाकर भुखे सो रहें लोगो मे खाद्य सामग्री वितरित कर मानवता का मिशाल पेश किया ।
बरेसर थानाध्यक्ष ने गरीबों मे किया खाद्य सामग्री बितरण
बरेसर थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने शनिवार को सागापाली मुसहर बस्ती में पहुंच भुखे सो रहें हैं। लोगों को खाद्य पदार्थ वितरण कर मानवता का एक मिशाल पेश किया हैं।
श्री मिश्रा ने बताया की क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान उनको पता चला की कुछ लोग सागापाली मुसहर बस्ती में भूखे सो रहें हैं। तत्पश्चात वहां पहुंच भुखे सो रहें लोगों को उन्होंने तुरंत ही । खाने पिने का व्यवस्था किया और वहां रह रहें पचासों परिवारो को खाद्य पदार्थों का पैकेट भी बितरण किया।उनके साथ पुलिस टीम भी साथ मे थी । जिसमे अवधेश सिंह.राणा,सुधीर शुक्ला आदि आरक्षीगण मौजूद थे।
थानाध्यक्ष के इस नेक पहल का चर्चा क्षेत्र के लोग चारोंओर कर रहें हैं ।वहीं कुछ लोगो ने कहां की ऐसे ही अधिकारी की समाज मे जरुरत हैं ।जो मुश्किल घड़ी में पुलिसगिरी छोड़ समाज के साथ खड़ा हैं। वहीं थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहां की आप लोग घरों से बाहर न निकले किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होगी । कोई भी दिहाड़ी मजदूरी करने वालो को भूखे सोने दिया नहीं जाएगा। संजय मिश्र ने कहां की इस बिकट परिस्थिति में भारत सरकार को आप का साथ चाहिए । क्यों की आप ही लोगो के लिए लॉक डाउन किया हैं।आप लोग इस महामारी से बचे रहें।


