![]() |
| स्रोत सोशल साइट्स |
द झरोखा न्यूज के लिए बाराचवर (गाजीपुर) से गुस्ताख गाजीपुरिया की रिपोर्ट : एक तरफ जहां देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जुझ रहा है, वहीं कुछ लालची दुकानदार इसे मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं। इनकी जमीर इतनी मर चुकी है कि ये बिना किसी डर के मेडिकल उपकरण मनीहारी, किराना परचून और जूते की दुकान पर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। वही भी सरकार द्वारा तय किमत से आठगुणा मूल्य पर। यह हाल है गाजीपुर जिले मुहम्मदाबाद तहसील के ब्लॉक बाराचवर की।
द झरोखा डाट कॉम को दी शिकायत में बाराचवर, कंधौरा, खारा, लखनौली सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने बतया कि कोरोना से बचने के लिए जरूरी सैनिटाइजर और मास्क न तो मुहम्मदाबाद मेडिकल स्टोर पर मिल रहे हैं और ना ही बाराचवर स्थित मेडिकल स्टोर पर । अगर मिल भी रहा है तो पांचगुणा दाम पर। ऐसे ही एक व्यक्ति ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बाराचवर चौराहे पर स्थिति यह है कि मॉस्क मनिहारी और परचून की दुकान पर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें मास्क की जरूरत थी। जब वह मास्क लेने मेडिकल स्टोर पर गए तो पहले कहा गया कि मास्क उनके पास नहीं है। आगे मनिहारी की दुकान पर मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि जब वह उक्त मनिहारी की दुकान पर पहुंचे उन्हें दस रुपये का मास्क ६० से ७० रुपये में दिया गया।
सरकार ने तय कर रखी है दस रुपये कीमत
यहां बताना जरूरी है कि केंद्र सरकार ने बकायदा निर्देश दिए हैं कि मॉस्क १० रुपये से अधिक में न हीं बेचा जा सकता। कुछ इसी तरह की गाइडलाइन सैनिटाजर को भी लेकर थी। लेकिन यहां सारे नियम कानून को ताक पर रख कर मुनाफाखोर दुकानदार मनिहारी की दुकान पर १० रुपये वाला मास्क ७० रुपये में बेच रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यहां स्थानीय प्रशासन यानि बीडीओ, एडीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और थाना बरेसर चौकी प्रभारी के रहने के बावजूद बिना किसी डर के अपना गोरख धंधा चला रहे हैं तो आसपास के छोटे-छोटे गांवों का क्या हाल होगा। उनका कहना है कि एक तरफ लोग कोराना जैसे महामारी से सहमे हुए मास्क और सैनिटाइर ढूंढ रहे हैं लेकिन जमाखोर दुकानदार से मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।
जमाखोरों पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में एसडीएम मुहम्मदाबाद ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी है। मास्क और सैनिटाइजर तय मूल्य से अधिक में वह भी परचून और मनिहारी की दुकानपर पर बेचना दंडनिय अपराध है। कार्रवाई होगी। हम आज ही टीम भेज कर जांच करवा रहे हैं।
यह हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं है
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ डॉक्टर एनके सिंह ने कहा कि यह हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का पूरा ध्यान रखा जाता है। बाहर कौन क्या कर रहा है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। यह काम एसडीएम या थाना प्रभारी का है।
यदि ऐसा है तो होगी कड़ी कार्रवाई
बाराचवर में मास्क और सैनिटाइजर परचून की दुकानों पर अधिक मूल्य पर बेचे जाने के मामले में थाना ध्यक्ष बरेसर संजय मिश्रा ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान आज ही आया है। यदि ऐसा है तो जल्द छापेमारी कर आरोपित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


