वाराणसी : पूर्व मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को 'कोरोना वायरस' बताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना का मुद्दा उठाकर भाजपा लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।
राजभर यहीं नहीं रुके, उन्हेंने कहा कि कोरोना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आया है। ट्रंप के दौरे से पहले यहां कहां कोरोना था।
उन्होंने कहा कि नेता लोगों को मना कर रहे हैं कि मीट न खाएं और खुद कमरों में बैठकर मुर्गा खा रहे हैं। भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने रेलवे, बैंक सब बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एमपी में भाजपा ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ का ऑफर दिया है।
