लुधियाना : यहां अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के सिर पर तवा और पेट में लात मार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण भतीजे के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। मृतका की पहचान तारा देवी के रूप में बताया जा रहा है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी विजय प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। जांच अधिकारी एडीसीपी जसकरनजीत सिंह ने बताया कि तारा देवी का पति विजय प्रकाश कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को भतीजे दीपक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जो उसकी हत्या कारण बना।
