![]() |
| मामले की जानकारी जीआरपी । |
अमृतसर : स्थानीय थाना जीआरपी के एसएचओ सुखविंदर सिंह थिंद ने बताया कि एडीजीपी रेलवे व एआईजी जीआरपी के दिशा निर्देश पर जीआरपी कर्मियो द्वारा रेल ट्रैक पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इस कड़ी में ब्यास जीआरपी चौकी के इंचार्ज शाम सुंदर द्वारा पुलिस पार्टी के साथ असमाजिक तत्वों और रेल ट्रैक किस सुरक्षा को लेकर जंडियाला और मानावाला रेलवे स्टेशन के मध्य पड़ते रेल ट्रैक पर गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जीआरपी स्टाफ को एक लावारिस बैग मिला जिस को चेक करने पर उस मे से साढ़े छ किलो चरस मिली है। एसएचओ सुखविंदर सिंह के अनुसार इस सदर्ब मे केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। इस मौके ब्यास जीआरपी चौकी इंचार्ज शाम सुंदर, वेरका जीआरपी चौकी इंचार्ज दलजिंदर सिंह, मुंशी कुलजीत सिंह सैनी भी उपथित थे।
