![]() |
| जीआरपी की गिरफ्त आरोपी |
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हेरोइन लेकर आया था आरोपी मंदीप सिंह
पटियाला (पंजाब) : जीआरपी के सीआईए स्टाफ राजपुरा के इंचार्ज इंसपेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन की अगुवाई में सीआईए की टीम के थानेदार मलकीत सिंह,सुखवंत सिंह, मुखविंदर सिंह, हवलदार भूपिंदर सिंह द्वारा राजपुरा रेलवे स्टेशन पर आपराधिक तत्वों व नशे के कारोबारियो की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पुलिस पार्टी को देख कर वापिस मुड़ गया और उस ने हाथ मे पकड़ा लिफाफा फेक दिया। जीआरपी ने जब तुरन्त लिफाफे की जांच की तो उस मे हैरोइन थी। जिस पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नशा तस्कर की पहचान मनदीप सिंह निवासी जिला अमरोहा यूपी के रूप में हुई है। गजेंद्र सिंह के अनुसार बरामद हैरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपए बनती है। फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर जीआरपी कर्मी दिलबाग सिंह,रवि दत्त ,मलकीत सिंह,सुखवंत सिंह , मुखविंदर सिंह,भूपिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
