रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) : ब्लाक मुख्यालय के स्थानीय गांव बाराचवर में सोमवार को   सद्भावना क्लब के युवाओं द्वारा करीब   230  जरुरतमंद परिवारो को तीन दिन का खाद्य सामग्री व रोजमर्रा की चिजे वितरण किया गया ।
उल्लेखनीय हैं की इस समय देश कोरोना जैसे महामारी को झेल रहां हैं।जिसके चलते देश व यहां की जनता के सुरक्षा के लिए  भारत सरकार ने पुरे देश में 21दिनो का लॉक डाउन कर रखा हैं।जिसके वजह से रोज दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का रोजीरोटी चलाने वालो के लिए संकट उत्पन्न हो गया हैं।

दिहाड़ी मजदूरी कर रोज दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करते थे ।लेकिन ऐसी स्थिति में ऐसे परिवार भुखे सोने के लिए मजबूर हैं।ऐसे ही मजबूर लोगो के लिए बाराचवर. सद्भावना क्लब के युवा किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं इन युवाओ ने गांव मे चंदा एकत्रित कर भुखे सो रहें करीब 230 परिवारों तक तीन दिन का खाद्य सामग्री वितरण किया । वहीं सद्भावना क्लब के सदस्य बृजेश कुशवाहा ने कहां की तीन दिन बाद फिर खाद्य सामग्री वितरण किया जायेगा।वहीं सद्भावना ग्रुप के सदस्यों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगो को जागरूक भी किया।

इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडेय, बृजेश कुशवाहा नन्हे सिंह,मनीष सिंह बिक्कू, आनन्द सिंह गोलू गुप्ता मंजीत पांडेय टुन्नू सिंह दीपक सिंह रिंकू सिंह रिक्कू कुशवाहा राजू कन्नौजिया उत्तम गुप्ता संजय पांडे विष्णुदेव पांडेय राजेश गुप्ता लक्ष्मी शर्मा जितेंद्र पांडेय अंजनी कुशवाहा आदि मौजूद रहें।