प्रतिकात्‍मक फोटो  स्रोत सोशल साइट़स

अमृतसर : पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में पढ़ाई करने गए जम्‍मू-कश्‍मीर के १५ छात्र और ३५ क्रिकेट खिलाड़ी अटारी-वाघा सीमा के रास्‍ते वतन वापस लौट आए। ये सभी ३५ खिलाडी दुबई के रास्‍ते पाकिस्‍तान में क्रिकेट लीग खेलने गए थे।  बता दें कि भारत सरकार ने विदेशी यात्रियों के भारत आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय से बात करने बाद भी बीएसएफ ने उन्‍हें भारत में प्रवेश की मंजूरी दी। जबकि, भारत में फंसे ६० पाकिस्‍तानी नागरिक अटारी सीमा के रास्‍ते अपने वतन पाकिस्‍तान चले गए।
उधर, ऑस्ट्रेलिया से आए चार लोग बिना स्क्रीनिंग के पटियाला जिले के समाना पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के हाथपांव फूल गए।  अब स्वास्थ्य विभाग विदेश से आए लोगों और वह किस-किस से मिले हैं इसकी जांच करने में जुट गए हैं।