अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज अयोध्या पहुंच कर अरोग्य मेले का उद्घाटन किया। यह मेला यहां के दर्शन नगर के सूर्य कुंड में आयोजित किया गया है।
यहां मुख्यमंत्री सूर्यकुंड पर दर्शन करने के बाद फटिक शिला के लिए रवाना हुए। जहां राम नाम जप कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री राम अस्पताल, सीएचसी व पीएसची का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके साथ ही सुग्रीव किला में आयोजित साकेतवासी स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के वैकुंठोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
