गाजीपुर : जिले गांव कुकुड़हा में बादमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है हमलावरों का शिकार हुए युवक सगे भाई हैं। यह घटना नंदगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। रविवार की रात बाइक सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। कुकुड़हा के रहने वाले 42 वर्षीय विजय और उसका भाई प्रद्युमन स्थानीय बाजार में पंचर की दुकान चलाते हैं। मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है। फिलहालपुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
