मऊ : संतशिरोमणि रविदास जयंती केदिन निकाले गए शोभायात्रा में कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंगदल और विश्वहिंदू परिषद की बस पर पथराव कर दिया। इससे दर्जनों लोग जख्मी होगए। और अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद से मऊ शहर में स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है। यह घटना रविवार को दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट मार्ग के पास की हुई बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। हमले से आक्रोशित बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आठ नामजद और १८० अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
