लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के २६ जवान 'लापता' हो गए हैं। लापता हुए जवान झांसी रेंज के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी पुलिस कर्मी अवकाश लेकर घर एक थे, लेकिन लंबे समय बाद भी काम पर वापस नहीं लौटे। अब यूपी पुलिस के उच्चाधिकारी इन लापता पुलिसकर्मियों की सूची बना रहें है ताकि इनपर कार्रवाई की जा सके। इस पूरे मामले को अनुशासनहीनता के दायरे में मना गया है।
झांसी के साथ ललितपुर व जालौन से छुट्टी लेकर निकले करीब २६ पुलिसकर्मी आज तक वापस नहीं लौटे। परिजनों से भी जानकारी ली गई, लेकिन कोई जवाब विभाग को नहीं मिला।
