पठानको : पिछले साल पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत दिवस पर जहां एक तरफ सियासत छिड़ी है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के सीमावर्ती जिला पठानकोट में एक ऑटो चालक ने दिनभर मुफ्त में सवारियां ढो कर अनोखे ढंग से शहीदों नमन किया।
पठानकोट निवासी संदीप का कहना है कि उसका अपना ऑटो है। शहीदों को श्रद्धांजलि, मुफ्त ऑटो सेवा का बैनर लगाए यह युवक सुबह से रात ९ बजे से सैनिकों से लकर सवारियों को उनके गंतव्य तक फ्री में पहुंचाता रहा।
संदिप का कहना है कि वह सेना में भर्ति होना चाहता है। क्योंकि पठानकोट में सैनिक छावनी होने के कारण सैनिकों को देख उसकी इच्छा जाग्रित होती थी, लेकिन वह औपचारिकताओं को पूरा नहीं कर सका। उसने कहा कि वह हर साल १४ फरवरी को इसी तरह फ्री ऑटो सेवा दे कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देगा।
