प्रतिकात्‍मक फोटो
चंडीगढ़ : पत्‍नी के क्रेच सेंटर में एक शिक्षक ने तीन साल की अबोध बच्‍ची से दुष्‍कर्म की कोशिश की। आरोपित मैथ टीचर बताया जा रहा है। बच्‍ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपित की पहचान चंद्रपाल निवासी चंडी मंदिर पंचकूला के रूप में बताई जा रही है। बुरी तरह से सहमी बच्‍ची को महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है।  
एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली बच्‍ची की मां ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी और एक महीने का बेटा है। बेटी का दाखिला उसने प्री-नर्सरी में करवाया है। छह माह पहले उसकी बेटी रोती हुई घर पहुंची। पूछने पर बच्‍ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला  पुलिस तक पहुंच गया।