![]() |
| स्रोत शोसल साइट्स |
नई दिल्ली/वाराणसी : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रविवार को वाराणसी और सारनाथ पहुंच रहे हैं। वे यहां पर भगवान बुद्ध की शरण में सारनाथ जाएंगे। तदोपरांत काशी विश्वनाथ जी के दर्शन भी करेंगे। बता दें कि पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। श्रीलंकाई प्रधान मंत्री के वाराणसी आगमन की सूचना से यहां तैयारियां जोरों पर चल रही है। उनके नौ फरवरी रविवार को बाद दोपहर ३:३० बजे सारनाथ पहुंचने की उम्मीद है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका पड़ोसी होने के साथ-साथ करीबी दोस्त भी हैं। हमारे क्षेत्र में आतंकवाद एक बड़ी समस्या है, हम दोनों ने इसका डटकर सामना किया है। हम आतंक के खिलाफ अपने सहयोग को और बढ़ाएंगे।
