लखनऊ : समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व मंत्री का अब नया पता सीतापुर जेल हो गया है। क्योंकि सपा के इस कद्दार नेता को विधायक पत्नी और बेटे के साथ आज तड़के रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस तड़के करीब पांच बजे आज़म खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा औऱ अब्दुल्ला आज़म को रामपुर के जिला कारागार से सीतापुर ले गई। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने की है।
बताया जा रहा है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव सीतापुर जेल में आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट के मामले में बुधवार को राजमपुर की जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
