![]() |
| बाराचवर में वाहनों की जांच करती पुलिस1 |
रजनीश कुमार मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : गुरुवार को बरेसर थानाध्यक्ष ने दिलसादपुर पेट्रोल पंप के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे अठ्ठारह वाहनों का चलान किया गया, बरेसर थाना प्रभारी राजाराम ने बताया की पुलिस कप्तान ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया ।
थाना प्रभारी ने बताया की सड़क सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए, बीना हेलमेट व बगैर सीटबेल्ट लगाये दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चलान किया गया । थाना प्रभारी राजाराम से पुछने पर बताया की नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ई चलान किया गया है ।
![]() |
हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर चलाएं वाहन रहें सुरक्षित : मंसूरी
वहीं इस अभियान में बाराचवर चौकी प्रभारी हैदर अली मंसूरी दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने के लिए जागरूक भी किया। थाना प्रभारी राजाराम ने कहां की हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने से स्वयं की सुरक्षा होगी. जिससे दुर्घटना में मौतो की कमी आयेगी ।

