सांकेतिक फोटो।
पटना : पुलिस ने खाकी को फिर शर्मसार किया है। कटिहार में बिहारपुलिस के दो पुलिस कांस्टेबल 870 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ के बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में एएसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मनिहारी रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और गोपाल महतो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि पटना निवासी धर्मेंद्र कुमार कटिहार रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात है । जबकि, महतो कटिहार का ही रहने वाला है और वह किशनगंज रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात है।
