लखनऊ : शादी समारोह में आए कुछ लोगों ने डीजे वाले को इस लिए पीट दिया क्‍योंकि वह उनके पसंद का गाना नहीं बजाया। इससे शादी वाले घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। हलांकि जैसे तैसे शादी की रश्‍म पूरी हुई। यह मामला बरेली जिले का बताया जा रहा है।
मामले के अनुसार पुरवा बब्बन निवासी मकसूद की पत्नी जुलेखा बी के घर पर बरात आई थी। दावत में बस्ती के लोग भी शामिल थे। देर रात पड़ोस के कुछ युवक नशे की हालत में डीजे पर डांस कर रहे थे। हो हल्‍ला होता देख  डीजे वाले ने डीजे बंद कर दिया । इस पर युवकों ने हंगामा करते हुए डीजे ऑपरेटर से दो घूंट पिला दे साकिया.. गाना बजाने की जिद शुरू कर दी। डीजे ऑपरेटर ने इनकार किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जमकर पिटाई करने के बाद डीजे भी तोड़ दिया।