पटियाला : पंजाब के पटियाला जिसे से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर आई है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को एक साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। साथ ही जान से मारने की धमकी दे कर पत्नी और बेटी को धमकता रहा। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई।
सगे बाप की हवस का शिकार बनी नाबालिगा ने शुक्रवार को पटियाला के राजिद्रां अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। हलांकि अब बच्ची व उसकी मां कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। आरोपी पिता फरार है। बताया जा रहा है आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और पटियाला में सब्जी का ठेला लगा कर अपनी जीविका चलाता था। इधर अस्पताल में पीडि़ता और उसकी बच्ची की हालत स्थित है। बच्ची मेच्योर बताई जा रही है।
थाना घनौर पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता पिछले दो माह से घर से लापता है। परिजनों में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस पीडि़ता के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
