स्रोत सोशल साइट्सस 
लखनऊ : सीएए के विरोध के नाम पर दिल्‍ली के बाद अब अलीगढ़ को भी सुलगाने की साजिश रची जा रही है।  सीएए के विरोध में हुए उत्‍पात के चौथे दिन तालीम और तालों के शहर अलीगढ में जबरदस्त तनाव और अफवाहों का बाजार गर्म रहा। क्वार्सी बाईपास स्थित जीवनगढ़ पुलिया पर गत 48 घंटे से धरने पर बैठी  प्रदर्शनकारी महिलाएं नारेबाजी के बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगा रही हैं। हलांकि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं शाहजमाल ईदगाह पर भी करीब एक माह से धरना चल रहा है।
मुस्लिम बहुल बाजार में भी दुकानें खुलना शुरू हो गई हैं। मगर तनाव के चलते रौनक नहीं लौट रही है। 
एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।