![]() |
| स्रोत - सोशल साइट्स |
लखनऊ : जेल जाने के मामले में अब तक का रिकॉर्ड पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के नाम था। लेकिेन, समाजवादी के कद्दावर नेता सांसद और पूर्व मंत्री आजम खां के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ा है। आजम पत्नी और बेटे के साथ जेल जाने वाले पहले सांसद हैं।
बता दें कि रामपुर की एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डॉ: तजीन फात्मा, और बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की अदालत ने जेल भेज दिया है। बुधवार को आजम खां ने पत्नी और बेटे के साथ स्थानीय अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। इसके बाद सभी आरोपितों को दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उल्लेखनीय है सपा सांसद आजम पर ८५ मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में आजम की पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम भी आरोपी हैं। आजम के खिलाफ आदालत ने गैर जमानतीय वारंट और संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया था।
