हाजीपुर : शुक्रवार को बिहार का हाजीपुर जेल गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। यहां सोना लूट कांड के आरोप में जेल में बंद एक कैदी की कुछ बादमाशों को गोली मार कर हत्या कर दी। खबर है कि इस घटना में पांच अन्य कैदी भी जख्मी हुए है।
मृतक की पहचान मनीष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जेल में कैदियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिन्हें शांत करने के लिए भारी संख्या में पहुंची पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह, जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस को शक है कि घायल हुए पांच कैदियों में एक ने उसकी हत्या की है। मौके पर पहुंचे उदिता सिंह ने कहा कि एक पिस्तौल और कुछ गोलियां मिली हैं। मामले की जांच चल रही है।
