वाराणसीी :  धानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दरवाजे' पर  एक फरियादी ने जहर निगल कर खुदकशी का प्रयास किया। जिसे वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और लोगों ने तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहर के रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित पीएम  के संसदीय कार्यालय के गेट पर जनसुनवाई के बाद एक युवक ने जरह निगल लिया। युवक के बेहोश हो कर जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई और उसे आनन-फानन में उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि  लोहता थाने के गांव बखरिया निवासी अनुराग सिंह अपने बेटे के साथ प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय गया था। अनुराग के अनुसार, हरहुआ क्षेत्र स्थित एक वाहन एजेंसी का मालिक पैसा लेने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं दे रहा था। इसी की शिकायत लेकर अनुराग  पीएम के संसदीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने गया था। लेकिन वहां  भी उसे आश्वासन नहीं मिला। इससे आहत होकर अनुराग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।