कपूरथला (पंजाब) : जिले एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने एक नाबालिग लड़की को नशे का आदी बनाया। इसके बाद उसे जिश्‍म के बाजार में उतार दिया।  बताया जा रहा है देह व्यापार संचालिका ने लड़की को दो हजार रुपये माहवार पर घरेलू नौकरानी के तौर पर रखा था।  धीरे-धीरे उसे नशे लत डालकर देह व्यापार में धकेल दिया। फिलहाल थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी देह व्यापार संचालिका को गिरफ्तार कर उसके घर से नशीला पदार्थ बरामद कर नशा तस्‍करी का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला  दिन में सड़क किनारे पुराने कपड़े बेचती थी और रात के समय देह व्यापार का काम करवाती थी। 
थाना सिटी के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बचपन से नानी के पास रह रही है। करीब दो साल पहले उसे एक महिला 2000 रुपये मासिक मेहनताने पर घर के काम के लिए रखा। नाबालिग के अनुसार कुछ समय के बाद आरोपी महिला ने उसे नशीली गोलियां खिलाने लगी। जिससे वह नशे की आदी हो गई। इसके बाद उसने घर में ही बंधकर बनाकर देह व्यापार करवाने लगी।