फाइल फोटो।
गाजीपुर : जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधान मंत्री और गृहमंत्री अमित साह से उनके भारतीय नागरिक होने का सर्टीफिकेट मांगा है।  पूर्व मंत्री ने वाराणसी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही। यही नहीं भाजपा सारकार में सहयोगी रहे राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किया और कहा प्रदेश के मुखिया हो भी नागरिकता  प्रमाण देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि सरकार कभी कैब, तो कभी सीएए और एनआरसी पर चर्चा कर रही है।  सरकार लोगों को धर्म के आधार पर बांट रही है। 
ओम प्रकाश ही नहीं रूके।  उन्‍होंने कहा कि वोट लेते समय तो नहीं पूछा जाता कि आप कहा से हैं। सरकार बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्‍यान हटाना चाह रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में हर तरफ भ्रष्‍टाचार और अराजकता का माहौल है।