रायपुर (छत्तीसगढ़) : दंतेवाड़ा जिले में एक विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। दंतेवाड़ा छत्तीसढ़ का नक्स प्रभावित जिला है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या करने वाला छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवती कर्मा दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी आशोराम गत रात किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे और इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। बाद में आशोराम के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आशोराम वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था। वह बस्तर जिले का निवासी था। आशोराम पिछले पांच वर्ष से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था।
