सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप का आंनद लेना हर किसी को अच्‍छा लगता है। धूप सेंकनी भी चाहिए। शोधकर्ताओं के मुताबिक विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्‍फेट का स्‍तर नियंत्रित रखने के साथ ही उनके इस्‍तेमाल की क्षमता निर्धारित करने के लिए भी अहम माना जाता है। 
  जरूरत से ज्‍यादा पसीना होना भी विटामिन डी की कमी का संकेत है। इसके अलावा हाथ'पैर और जोड़ों में दर्द एवं ऐठन महसूस होना भी इसकी खुराक बढ़ाने का इशारा करता है। लंबे समय तक ध्‍यान न देने पर ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत पनप सकती है। विटामिन डी की जरूरत पूरा करने के लिए दवाएं और सप्‍लमेंट लेने के बजाय धूप सेंकना ज्‍यादा अच्‍छा है। हप्‍फ़ते में तीन दिन सुबह सुबह २० से ३० मिनट तक धूप सेंकने से शरीर के लिए जोराजना जरूरी विटामिल डी की जरूरत पूरी हो जाती है। बशर्ते अापने सनस्‍क्रीन नहीं लगाई हो। तेज धूप सेकने से बचें क्‍योंकि उससे निकलेने वाली अल्‍ट्रावालट किरणें त्‍वाचा कैंसर का सबब बन सकती हैं।