पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने हैं। यहां एसके पुरी क्षेत्र से कुछ मनबढ़ों ने बंदूक के दम पर एक कॉलेज छात्रा का अपहर कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में गर्दनीबाग महिला पुलिस थाने की एसएचओ आरती जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
