आजमगढ़ : जिला पुलिस ने नदी किनारे झाडि़यों में कट्टा बना रहे एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से तीन कट्टा, तीन कारतूस सहित अन्‍य सामान बरादम किया है।  सीओ सिटी इलामारन के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश भकाड़ू उर्फ परदेशी  के रूप में हुई है। वह शहर कोतवाली के चकमिश्रौली सर्फूद्दीनपुर गांव का निवासी है। 
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्फूद्दीनपुर में की गई कार्रवाई में पुलिस आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसके अन्‍य साथ फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को तलाशी के दौरान मौके से तीन तैयार कट्टा, तीन अधबने कट्टा, कारतूस और अलावा भारी संख्‍या असलहा तैयार करने उपकरण बरामद हुए हैं। 
 सीओसिटी ने बताया कि शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई है।