• एक साथ पहले कातिल पत्‍नी दर्ज करवाई थी पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट
  • पुलिस की पूछताछ में कबूला गुनाह, दो प्रेमियों के साथ मिल कर दी थी वारदात को अंजाम


अमृतसर : तरनतारन जिले की एक महिला ने पहले अपने पति को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद अपने दो प्रेमियों के साथ मिल कर उसकी गला रेत हत्‍या कर दी। यह कबूलनामा पुलिस के सामने कातिल महिला ने वारदात के करीब एक साल बाद किया है। आरोपित ने एक साल पहले अपने पति सोना सिंह के लापता होने की सूचना थाना सदर में दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी तीन बच्‍चों की मां मंदीप कौर और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।   जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि हत्‍या के बाद सोना का शव दरिया में बहा दिया था।
एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि 
सोना सिंह की 50 वर्षीय बहन हरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि मंदीप कौर का चरित्र ठीक नहीं है। शक के आधार पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले का पर्दाफास हो गया।