वाराणसी : घर से हैंडपं पर पानी भरने गई एक २० वर्षीय युवती से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। यह घटना शहर के जैतपुरा थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह घर से बाहल लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसे खीच कर घर में ले गया और जान से माने की धमकी दे दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना जैतपुरा के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि पीडि़ता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
