लखीसराय : बिहार के लखीसराय में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे हर किसी ने सरहा है। यहां थाने में एक महिला ने शिकायत देकर कहा कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं है। जिस कारण उसे बाहर जाना पड़ता है।  यह अमहरा पंचायत के नेमदारगंज गांव की रहने वाली है। 
महिला का कहना था कि  शौचालय के लिए घर में कलह होती है और सास से रोजाना झगड़ा होता है। महिला की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। बाद में वार्ड सदस्य द्वारा पंचायत के मुखिया से बात करने के बाद शौचालय बनाने के आवेदन देने के बाद महिला ससुराल जाने के लिए मानी।