आमतौर पर सर्दियों में सभी की स्किन रूखी हो जाती है, जिससे ये भद्दी दिखने लगती है। वैसे तो काफी लोग सर्दियों में क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर नेचुरल और ग्रीन प्रोडक्ट का इस्तेमा करें तो बहुत बढि़या होगा। ऑयली स्क्लि से ज्यादा नाजुक ड्राई स्किन होती है। अगर आप समय पर स्किन की देखभाल नहीं करेंगी तो चेहरे पर झुर्रियां, झाईयां, बारीक लाइन्स और रेशेज होने लगते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा का इस्तेमाल करके अपनी ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकती है। सर्दियों में एलोवेरा क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा की सैम्यता बनी रहती है। फेस पैक से लेकर स्क्रब तक में एलोवेरा जेल लाभदायक रहता है।
अगर आप रात में ऐलोवेरा का प्रयोग करें तो ये आपकी त्वचा के लिए बेहतरीन रहेगा। ऐलोवेरा हमारी त्वचा को बेदाग मुलाय बनाने के अलावा और कई अन्य फायदे भी देता है। अगर सर्दियों में भी अपनी त्वचा को चमकदर और स्वस्थ्य रखना हे तो एलोवेरा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होगा। रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवरेा जेल को धीरे, धीरे लागएं। सुबह उठ कर चेहरा धो लें। निख उठेगा।
