होशियारपुर (पंजाब) : कभी जिस थाने में दारोगा जी का हुक्म चलता था उसे थाने में उनपर रिश्वत लेकर चोरी की कार छोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। यही नहीं जिला पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रभाव से उन्हें मुअत्तल भी कर दिया है। इनकी पहचान एसएचओ जागर सिंह के रूप में बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल तीन अक्तूबर की रात
होशियारपुर के सुनार की कार को स्टार्ट करने के नाम पर धोखे से कार भगा कर ले जाने के मामले में थाना पोजेवाल में एसएचओ जागर सिंह, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार और अमरजीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि पचास हजार रुपये एसएचओ जागर सिंह ने ले लिए और तीन लाख बाद में देने की बात तय हो गई। जागर सिंह ने उनकी कार पर लगे नंबर का मोटर व्हीकल धारा 207 के तहत चालान काट दिया और कह दिया कि आरसी दिखाकर कार ले जाएं। एसएसपी अलका मीना ने कहा कि जागर सिंह उस समय पोजेवाल थाने में तैनात थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
