बलिया : अपनी तल्ख टिप्पड़ी और विवादित बयानों के लिए जाने जाने जाने वाले बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा देश में एनआरसी को कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने देश को मुस्लिम राष्ट्र नहीं बनने देना चाहते। सिंह ने कहा कि इस काम में उन सभी लोगों को सहयोग देना चाहिए जो अपने इस मुल्क की एकता, अखंडता और विविधता से प्रेम करते हैं।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान तो छोडि़ए कंबोडिया भी कभी भारत का हिस्सा था। वहां के बहुसंख्यक हिंदू अल्पसंख्यक हो गए है। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन देशों को मुस्लिम राष्ट्र बना दिया।
सीएए पर पर उन्होंने कहा कि यह कानून किसी धर्म विशेष की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए 1947 में धर्म के आधार पर इस देश के दो टुकड़े कर दिए थे और अब टुकड़े-टुकड़े करने के लिए देशहित के कानून के संदर्भ में अफवाह फैला कर लोगों से बवाल करा रहे हैं। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
