गाजीपुर : मुहम्मदाबाद की भाजपा विधायक अल्का राय का पौत्रा सात्विक राय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में क्रिकेट का अभ्यास करने गया था। लेकिन, देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एसपी डाॅ. ओमप्रकाश सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला अल्का राय के घर पहुंच कर परिजनों से बात की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बात पता चला कि सात्विक अपने दोस्त के घर फुल्लनपुर चला गया था।
