नंदगंज (गाजीपुर) -:जिलेके एक गांव की रहने वाली युवती ने नंदगंज थाना में शिकायत दर्ज करवा कर गांव के ग्राम प्रधान पर यौनशोष्ण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि वह दिलदारनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। यहां नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां सोहराब बाबा के यहां उपचार कराने के लिए आती रही। इसी बीच थाना क्षेत्र के एकगांव के ग्राम प्रधान से करीब दो साल पहले उसकी भेंट हुई मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। आरोपी ने एक साल पहले करंडा क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी करा दी। पर शादी के बाद भी प्रधान ने उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। प्रधान इलाज के बहाने अक्सर मुझे वाराणसी ले जाता रहा। इसी बीच गर्भवती होने पर प्रधान ने दबाव देकर मेरा गर्भपात भी करा दिया। । जांच अधिकारी उपनिरीक्षक नखड़ू राम सरोज ने बताया कि ग्राम प्रधान, चालक और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
