गाजीपुर : पंजाब के रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर प्रशान का शिकंजा कसता जा रहा है। खबरों में के मुताबिक मुख्तार अंसारी के खिलाफ सदर कोतवाली गाजीपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। जिला पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश सुर्खियों में है।
सदर कोतवाल धनन्जय मिश्रा ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्सा नही जायेगा चाहे वह किसी भी स्तर का हो। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के ससुराल वालो के लाइसेंस निरस्त कर दिये गये हैं। साथ ही मुख्तार अंसारी के करीबियो की हॉट मिक्स प्लांट व एक और जमीन कुर्क कर दिया गया है। माफिया से संबंधित और सम्पत्तियो की पहचान की की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रो के अनुसार इस कार्रवाई में और भी तेजी लाने के लिए नये कप्तान ओमप्रकाश सिंह रणनीति बना रहें है।
बता दें कि इस समय पंजाब के एक कारोबारी से फिरौती मांगने के जुर्म में रोपड़ जेल में बंद हैं।
