लखनऊ : रेलवे के बाद अब नए साल में उत्तर प्रदेश परिवाहन निगम यात्रियों को झटका दिया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सरकारी बसों को किराया वीरवार आधी रात से 10 पैसे प्रति किमी बढ़ा दिया है।
मुख्य प्रबंधक (संचालन) राजेश कुमार वर्मा ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर इसकी सूचना दे दी है। परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 27 दिसंबर को किराये में 10 पैसे किमी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। जिसे राज्य परिवहन प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी। इस किराये पर टैक्स की वसूली अतिरिक्त रूप से होगी।
