आजमगढ़: खिचड़ी लेकर बहन के ससुराल गए युवक की मनबढ़ों ने हत्‍या कर शव नदी पुल के पास फेक दिया। हत्‍या की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हत्‍या के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गांव गयास निवासी २० वर्षीय मुन्‍ना पुत्र  सीताराम के रूप में हुई है। बतया जा रहा है कि मुन्ना तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि वह घर पर रहकर देखभाल करता था।मुन्ना अपनी बड़ी बहन रिंकू को मतौलीपुर गांव में खिचड़ी पहुंचाने गया था। रिंकू का घर कंधरापुर थाने के मतौलीपुर गांव में है। मुन्‍ना के होंठ और चेहरे पर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी कंधरापुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुन्ना की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। पीएम रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा।