प्रतिकात्‍मक फोटो
मानसा : यहां एक महिला ने अपने ही हाथों से अपना सुहाग इस लिए उजाड़ दिया कि उसके पति ने उसे अपने प्रेमी से बातें करते हुए सुन लिया था। यह मामला पंजाब के मानसा जिले के  गांव भैणीवाघा का है। भेद खुने पर  महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को अंडे में जहरीली चीज खिलाकर उसे मार डाला।  थाना सदर मानसा की पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हलांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
बताया जा रहा है कि  महिला मनजीत कौर से उसके पति ने एक मोबाइल फोन पकड़ा, लेकिन मनजीत ने फोन आग में फेंक दिया। यह देखकर पति को शक हुआ। पति ने मामला जानना चाहा तो मनजीत ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया। मृतक के भाई काका सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी मनजीत कौर के गांव खोखर वासी एक व्यक्ति लक्ष्मण सिंह से अवैध संबंध थे, जिस के कारण उसके भाई को जहरीली चीज देकर मार दिया गया।