लखनऊ : इसे कहते हैं दिल है कि मानता नहीं। यहां गाजियाबाद जिले के एक क्षेत्र की दो युवतियां पति-पत्नी की तरह साथ रहना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने अदालत में अर्जी लगाई है। इनका कहना है कि पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है।
इन दोनों युवतियों का कहना है कि ये बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहती हैं । लेकिन, परिवार और रिश्तेदार इसका विरोध कर रहे हैं। मौजूदा समय में वह पति-पत्नी की तरह ही रह रही हैं।

