![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
सहारनपुर : जिले के एक गांव में एक ऐसा पेंचिदा मामला सामने आया जिसे जान कर लोग हैरान रह गए। मोबाइल पर दो अलग-अलग वर्णों के युवक-युवती के बीच प्यार परवान चढ़ा। लेकिन बात जब शादी की आई तो युवक मुकर गया। इससे गुस्साई युवती प्रेमी का पता पूछते हुए उसके कांव पहुंच गई। यहां पंचायत बैठी लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। यह वाकया थाना नानौता क्षेत्र का है। बताया जाता है कि युवक ड्राइवर है और किसी दूग्ध डेयरी में वाहन चलाता है। जबकि युवती ग्रेटर नोएडा की है। पांचयत में कोई बात न बनने पर दोनो पक्ष जंधेड़ी पुलिस चौकी पहुंचे। जहां काफी मान मनौव्वल के बाद युवती को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।
