![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। सो सोस |
मुजफ्फरपुर : यहां भी दरिंदों ने हैदराबाद जैसी घटना को अंजाम दिया है। सरकार की लाख कोशिशों और कड़े कानून के बावजूद दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
हैदाराबाद और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जैसी घटना
जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर गांव में सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पड़ोसी की 23 बर्षीय बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे केरोसीन का तेल डाल कर आग लगाकर उसे जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी युवती को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की पुष्टि अहियापुर थाना प्रभारी विकास राय ने की है। उधर पुलिस ने आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि इससे पहल इसी माह बक्सर और समस्तीपुर जिलों में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद दो महिलाओं की हत्या कर शव को जला दिए जाने की घटना सामने आ चुकी है।
