![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो स्रोत सोशल साइट्स |
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : थाना शहर कोतवाली इलाके में एक एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देख कर हर कोई हैरान रह गया। यही नहीं इस घटना में क्षेत्र में लोग चटखारे ले ले कर चर्चा कर रहे हैं। एक महिला अपने पति और बेटे को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गई। जबकि, रुठी महिला को मनाने के लिए उसका पति थाने पैर पकड़ कर गिड़गिड़ता रहा, रिश्तों और बच्चों का वास्ता देता रहा। लेकिन इश्क का गुलगुला खाए पत्नी ने एक न सुनी और पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन सारे जतन बेकार गए।
