लुधियाना : इसी माह अमृतसर जिले के ब्यास स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म का मामला ठंडा नहीं हुआ कि लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित एक स्कूल में नर्सरी की चार वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां उसे नहला रही थी। इस दौरान मां ने बच्ची के गुप्तांग पर रक्त के निशान देखे। फिलहाल मोती नगर थाने की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी 17 दिसंबर को स्कूल गई थी। इसके बाद वह खेलने गई थी। पुलिल का कहना है कि बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।