लुधियाना : अवध नवयुवक सभा रजि लुधियाना और पूर्वांचल वेलफेयर पब्लिकेशन सोसायटी रजि के संयोजन में पूर्वांचल दर्शन समारिका प्रथम भाग के प्रकाशन हेतु समीक्षा बैठक आज इंडस्ट्रियल एरिया घोड़ा फैक्ट्री रोड नजदीक कपूर होजरी के साथ अजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वप्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे पंडित ओम प्रकाश शास्त्री और संतोष उपाध्याय एंड पार्टी ने सुंदरकांड का पाठ किया। उसके बाद विशाल लंगर लगाया गया और उसके बाद समीक्षा बैठक शुरू की गई। जिसमें शत्रुघ्न तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, अमोल ठाकुर, उदय सिंह राठौर, शैलेश तिवारी, उमापति शास्त्री ने अपना अपना विचार प्रकट किया। इसके अलावा इस मौके पर राम जग, नरेंद्र शुक्ला, राजकुमार वर्मा, रामकेवल गुप्ता, गजराज वर्मा, रिंकू वर्मा, राजकुमार, राम कुमार, महेश ओझा, पवन मिश्रा, जयराम जयसवाल, मनीष मिश्रा, राजू गुप्ता, अनुज तिवारी, वेद प्रकाश पांडे, पंडित नंदलाल, आर सी गुप्ता, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित हुए।
